करौली। नादौती उपखंड के गांव तिमावा में मंगलवार दोपहर बाद किसान रामकेश मीणा पुत्र भौरया मीणा के खेत में बिजली की चिंगारी से भीषण आग लग गई। किसान रामकेश मीणा ने बताया कि डूबल्याड़ा क्षेत्र में गांव से एक किलोमीटर दूर दोपहर बाद बिजली विभाग की लापरवाही के कारण झूल रहे तारों से चिंगारी निकली और 5 बीघा खेत में थ्रेसर से गेहूं निकालने के लिए एक जगह एकत्र गेहूं की फसल में जा लगी। हादसा गुढ़ाचंद्रजी से धौलेटा जाने वाली 11 हजार केवी लाइन के झूलते तारों से हुआ। ग्रामीण धुआं देखकर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पीडि़त को सहायता राशि दिलाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।
आगे तस्वीरों में देखें...