कपिल की सफाई पर सुनील ने सुनाई-भगवान बनने की कोशिश ना...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 1:23 PM (IST)

नई दिल्ली। कपिल शर्मा और उनके सहयोगी कॉमेडियन सनील ग्रोवर की लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। जहां सोमवार को कपिल शर्मा ने उनसे माफी मांगते हुए मामले में अपनी सफाई पोस्ट किया था, वहीं मंगलवार सुबह एक ट्वीट के जरिए सुनील ग्रोवर ने उनको खूब खरी-खरी सुनाई है। चंदन और सुनील के साथ अपने झगड़े की खबर के लगभग तीन दिन बाद कपिल ने अपनी गुडविल और डैमेज को कंट्रोल करते हुए सोमवार की सुबह अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर सुनील के साथ हुए अपने झगड़े की बात को अपना पारिवारिक मामला बता कर उसका पटाक्षेप करने की कोशिश की थी। हालांकि, जब बात हाथ से निकलती दिखाई दी तो उन्होंने ट्विटर पर सोमवार रात सुनील ग्रोवर से माफी मांग ली।
बता दें कि सुनील ग्रोवर ‘द कपिल शो’ के अहम सदस्य हैं। गुत्थी के बाद वह रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है। यह भी कहा जाता है कि कपिल शर्मा के दोहराते हुए जोक्स के बीच वह शो की इज्जत बचाए हुए हैं।
सुनील ग्रोवर ने कपिल को लिखा है

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कपिल की माफी का जवाब देते हुए सुनील ने अपने ट्विटर हैंडल पर कपिल को संबोधित करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, ‘प्यार के साथ एक दोस्त की तरफ से। हां भाजी, यह सही है कि आपकी इस हरकत से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। आपके साथ काम करने के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला, लेकिन आपके लिए सिर्फ एक सलाह है, जानवरों के अलावा इंसानों की भी इज्जत करना सीख लें। सभी लोग आपकी तरह सफल नहीं हैं और सभी के पास आप जैसा टैलेंंट नहीं है, अगर होता, तो आपकी वैल्यू कौन करता, इसलिए दूसरी की मौजूदगी की कद्र करना सीखें। और हां अगर कोई आपकी गलती सुधार रहा है तो उस आदमी को गाली मत दो। कम से कम उन लोगों के सामने, खासतौर पर महिलाओं के आगे अभद्र भाषा के प्रयोग से बचें, जिनका आपके स्टारडम से कुछ लेना-देना नहीं है। उनके सामने अपनी अश्लील भाषा का प्रयोग करने से परहेज करो। वह संयोगवश तुम्हारे साथ यात्रा कर रही थीं।’

...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!

सुनील ने आगे लिखा, ‘मैं आपको इस बात के लिए भी शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे अहसास करवाया कि यह आपका शो है, और जब चाहें, जिसे चाहें इससे बाहर निकाल फेंक सकते हैं।’ पोस्ट के अंत में सुनील ने कपिल को उनके भविष्य में सफलता की शुभकामना देते हुए लिखा, ‘आप हाजिर-जवाब हो और अपने फील्ड में बेस्ट भी हो लेकिन भगवान बनने की कोशिश मत करो। अपना ध्यान अच्छे से रखो। आपको और भी ज्यादा सफलता और फेम की शुभकामना।’
सुनील के इस करारे जवाब के बाद कपिल ने ट्विटर पर सुनील को संबोधित करते हुए लिखा, ‘पाजी दिल जीत लिया तुसी, अब मैं आपको और भी ज्यादा प्यार करता हूं। बड़ा मजा आने वाला है।’ इससे पहले कपिल ने सुनील से माफी मांगते हुए लिखा, ‘सुनील पाजी, अगर अनजाने में मैंने आपको हर्ट किया हो तो मुझे माफ कर दें। आप यह अच्छी तरह जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं। मैं भी बहुत अपसेट हूं।’ कपिल के इस तरह माफी मांगने के बाद ट्विटर पर उन्हें लोगों ने खूब ताने भी मारे। एक फैन ने लिखा, ‘कपिल शर्मा ऐसे थप्पड़ मार कर कौन प्यार करता है।’ कुछ लोगों ने लिखा कि कपिल को इज्जत और शोहरत रास नहीं आ रही, स्टारडम उनके सर पर चढ़ गया। पहले मोदीजी को ट्वीट करते हैं, फिर मराठी एक्ट्रेस से बदसलूकी करते हैं और अब दारू पीकर सुनील ग्रोवर से मारपीट कर ली। ट्विटर पर लोगों ने सुनील ग्रोवर का सपॉर्ट किया और कपिल को जमकर भला-बुरा कहा।
...तो सुनील अब नहीं लौटेंगे कपिल के शो पर?

यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

कपिल से लड़ाई की खबर आने के साथ ही यह कयास लग रहे थे कि अब सुनील इस कॉमेडी शो पर नजर नहीं आएंगे। उनकी इस पोस्ट से बात साफ हो गई है। वैसे पहले भी सुनील कुछ बातों पर कपिल शर्मा का साथ छोड़ चुके हैं। तब उन्होंने अलग होकर अपना कॉमेडी शो शुरू किया था, लेकिन अलग होकर उनको सफलता नहीं मिली, वहीं कलिल को भी टीआरपी का नुकसान हुआ, लिहाजा दोनों ने मिलकर साथ काम करने का फैसला लिया था।
सोमवार की सुबह अपने झगड़े की सफाई में कपिल ने अपने फेसबुक पेज पर एक लंबाचौड़ा पोस्ट लिख कर पूरे मामले को शांत करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनी। कपिल ने फेसबुक में लिखा था, ‘मैंने सुनील और मेरे बीच झगड़े की खबर सुनी, सबसे पहले तो यह खबर कहां से आई? इस तरह की खबर के पीछे इंटेंशन क्या है? अगर मैंने सुनील के साथ कोई झगड़ा किया तो किसने देखा और जानकारी दी? जिसने जानकारी दी, क्या वह विश्वास योग्य है? कुछ लोग इस तरह की चीजों को इंजॉय करते हैं। हम साथ खाते है। हम साथ यात्रा करते हैं। मैं अपने भाई से एक साथ एक साल में एक बार मिलता हूं लेकिन अपनी टीम के साथ लगभग हर दिन मुलाकात करता हूं, खासतौर पर सुनील के साथ। मैं उन्हें (सुनील) प्यार करता हूं, उनका सम्मान करता हूं। हां, मेरी उनके साथ बहस होती है तो क्या हम सामान्य नहीं हैं? मैं पांच साल में पहली बार उनके ऊपर चिल्लाया हूं। इतना तो चलता है भाई... हम बैठ कर बात करते हैं तो समस्या कहां है? मैं उन्हें एक आर्टिस्ट और इंसान के तौर पर प्यार करता हूं।’
गुरुवार को कपिल शर्मा अपने साथियों के साथ मेलबर्न से दिल्ली होकर मुंबई आ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में शो में स्टेज के पीछे किसी बात पर चंदन और उनके बीच कहासुनी हो गई जिसे लेकर चंदन नाराज थे। कपिल ने कथित तौर पर चंदन से न केवल बदतमीजी की, बल्कि थप्पड़ मारने की धमकी भी दे दी। चंदन कपिल के शो में चायवाले का किरदार निभाते हैं। इसके बाद फ्लाइट में भी यही बहस फिर से शुरू हो गई तो सुनील ग्रोवर ने बीच-बचाव किया। कपिल ने सुनील को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी भला-बुरा कह डाला। इस मामले पर एक बातचीत में कपिल शर्मा ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है। दरअसल हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है, हर जगह लड़ाई होती है। यह एक स्वस्थ बहस होती है। हम काम के लिए लड़ते हैं, अच्छे काम के लिए लड़ते हैं।’

ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग