फाइलेरिया की दवा खाते ही गांव में मचा कोहराम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 11:41 AM (IST)


सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव में सोमवार को उस वक्त कोहराम मच गया जब गांव की तकरीबन दो दर्जन महिलाओं और बच्चों की फाइलेरिया की दवा खाने के बाद अचानक तबियत खराब हो गई ।स्वास्थ्यकर्मियों के जाते ही दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों को अचानक पेट में दर्द और चक्कर आने लगे तो गांव में हड़कम्प मच गया । आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से इन्हे स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया । जहां इनका इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को दोपहर बाद आशा बहू श्रीमती और आंगनबाड़ी आशादेवी बल्दीराय थाना क्षेत्र के गांव नंदौली पहुंची । इन्होने गांव में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा एलबेन्डा जोल डीईसी खाने को दी । दवाई खाने के तीन घंटे बाद इन महिलाओं और बच्चों के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया साथ ही इन्हे चक्कर आने लगे । अचानक एक साथ इतने लोगों की बीमारी देख गांव में हड़कम्प मच गया । आनन-फानन ग्रामीण इन्हे बल्दीराय स्वास्थ्य केन्द्र लाये इसके अलावा कुछ को निजी डाक्टरों के यहां भर्ती कराया गया ।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बल्दीराय चिकित्साधिकारी डाक्टर राजेश ने बताया कि इन लोगों को दवा का साइड इफेक्ट हो गया है । खतरे से बाहर हैं आराम मिलते ही इन्हे डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।

इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर

खिलाई गई एलबेन्डाजोल दवाई की जांच भी कराई जायेगी ।

क्या है नाथ परंपरा, गोरखपुर मंदिर और महंतों का इतिहास?