जयपुर। समनवै आर्ट गैलरी की ओर से बुधवार को प्रिंटमेकिंगी प्रदर्शनी इंसर्ट्स का उदघाटन गणपति प्लाजा में हुआ। विख्यात कलाकार सुहास बाहुलकर,श्रीकांत जाधव और प्रीतम देवस्कर की कलाकृतियों का प्रदर्शन प्रिंटमेकिंग में किया गया है। इस अवसर पर गैलेरी की निदेशक रीटा कुहाड़ ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से कला प्रेमियों को प्रसिद्ध कलाकारों से मिलने का मौक़ा मिलेगा। प्रादर्षनी में शामिल पेंटिंग्स में प्राचीन समय संस्कृति को दर्शाया गया है। प्रिंटमेकिंग की नै उन्नत तकीनीकों के माध्यम से मैट्रिक्स पद्धति से मैट्रिक्स नक्काशी की गई है। इसके अलावा प्रदर्शनी में वाटर कलर के जरिये पलाश के पेड़ का खुबसुरत चित्रण किया है।
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
29 मार्च तक चलने वाली इंसर्ट्स प्रदर्शनी में 15 दिनों के दौरान प्रादर्षनी में लोगों को आर्टिस्ट द्वारा लाइव डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से प्रिंटमेकिंग कला को देखने के अलावा उसे सिखने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान 17 से 19 मार्च तक प्रिंट मेकिंग और जल रंग कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रम्माण पात्र और उनके द्वारा बनाये गये चित्र भी भेंट किये जाएंगे।
[ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]