भीलवाड़ा। यह कोई तालाब नहीं है और न ही बारिश का जमा पानी। यह तो किसानों के लिए छोड़े गए भीलवाड़ा के मेजा बांध की नहर का पानी है। जो किसानों की फसलों के लिए छोड़ा गया था, पर नहर क्षतिग्रस्त होने से इसका पानी कॉलोनी में भर रहा है।
भीलवाड़ा शहर के आजाद नगर से गुजरने वाली नहर क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस कारण उसका पानी रिसकर कॉलोनियों में भर रहा है। तालाब बन जाने के कारण लोगों का यहां से निकलना दूभर हो रहा है। इस पानी के कारण अब तक कई मकानों के धराशाही होने का भी खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन को कई बार इसकी शिकायत करने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड 17 के पार्षद विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने कहा कि वार्ड में सेक्टर जे,के व आई के कारण इस नहर से पानी भर गया है। हमने कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से भी की, लेकिन सुनवाई नहीं की।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोगों का कहना है कि इस पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़
गया है और कीचड़ के कारण बाहर निकलना भी दुश्वार हो रहा है।
[ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]
अब सोचने वाली
बात है कि सरकार जहां एक ओर पानी बचाने के लिए जलसंरक्षण योजनाएं चला रही
है, वहीं भीलवाड़ा में किसानों के लिए छोड़ा गया नहर का लाखों लीटर पानी
व्यर्थ ही बह रहा है।