पुणे में दुर्घटना में 11 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 मार्च 2017, 3:02 PM (IST)

पुणे। पुणे-शोलापुर सडक़ पर शनिवार को एक मिनी बस और एक ट्रक में भिड़ंत के कारण चार दंपतियों और एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

पुणे राजमार्ग नियंत्रण अधिकारी पी.जे. राजगुरु के मुताबिक, दंपति शोलापुर जिले में स्थित अक्कलकोट की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान तडक़े करीब चार बजे पुणे से करीब 35 किलोमीटर दूर उरुली-कंचन गांव में यह दुर्घटना हुई।

राजगुरु ने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चला है कि एक जंगली भालू अचानक मिनी बस के सामने आ गया। उससे बचने की कोशिश में ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस एक सडक़ डिवाइडर पर चढऩे के बाद सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।’’

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

मिनी बस में सवार सभी लोग पूर्वोत्तर मुंबई के उपनगर मुलुंद पूर्व के रहने वाले थे।

मृतकों की पहचान विजय काले और ज्योति काले, जगदीश पंडित और शैलजा पंडित, प्रदीप अवचात और सुलभा अवचात, जयवंत चव्हाण और योगिता चव्हाण और उनकी बेटी रेवती के रूप में की गई है।

हादसे में ड्राइवर एस. पवार और एक अन्य व्यक्ति योगेश लोखंडे की भी मौत हो गई।(आईएएनएस)

[ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]