संभल। संभल जनपद के चंदौसी तहसील स्थित पतरौआ गांव को मुरादाबाद के
पूर्व कमिश्नर सुभाष चंद्र मिश्रा ने गोद ले लिया था। जहां आज सुबह ग्रामीणों को
जानकारी हुई कि गांव के बाहर बने तालाब के बराबर में खुदाई का काम चल रहा है।
मौके
पर पहुंचकर ग्रामीणों ने देखा कि तालाब को पट्टे पर लेने वाले महेंद्र ने ही दूसरा
तालाब तैयार करा दिया।
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]
इसकी जानकारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद ग्राम प्रधान ने फोन कर एसडीएम अमित कुमार को शिकायत की, एसडीएम अमित कुमार ने लेखपाल को तत्काल मौके पर भेजकर वहां चल रहे खुदाई के काम को रुकवा दिया और पट्टेदार को पकड़ कर तहसील ले आए।