उदयपुर। होली के पर्व को लेकर दुकानें पूरी तरह सज गई हैं और बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। बच्चों के लिए आकर्षण पिचकारियां फिर बाजार में है तो वही इस बार नए नोटो से बनी अनूठी पिचकारी भी बच्चों को खास आकर्षित कर रही है और इनकी मांग भी अन्य पिचकारियों के मुकाबले अधिक देखी जा रही है।
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
[ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]
नोटबंदी के बाद नए नोटों को पाने की जुगत में इस देश का हर नागरिक दौड़ता नजर आया। वहीं अब बच्चे भी इन पिचकारियों को लेकर दौड़ लगाते नजर आएंगे।
[ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]
हर साल पिचकारी बनाने वाली कम्पनियां जनता से जुड़े मामलों के रूप में अपना प्रोडक्ट बाजार में लांच करती है। इस साल भी नोट बंदी सबसे ज्वंलत मुद्दा रहा है। ऐसे में नये नोटो के रूप में पिचकारी के बाजार में आने से ये बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन चुकी है।
[ इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा]
जो भी बच्चा पिचकारी खरीदने के लिए दुकानों पर पंहुच रहा है। उन्हें नए नोटों की पिचकारी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इन पिचकारियों को बाजार में हॉलसेल से 26 रुपए, वहीं रिटेल में 50 रुपए चुकाकर खरीदा जा सकता है।
[ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]
इन पिचकारियों के अलावा भी बाजार में कई कार्टून और स्टीकर लगी पिचकारियां भी मौजूद है। जो आगामी होली को रंगीन बनाने के लिए तैयार है।