एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 मार्च 2017, 11:11 PM (IST)

रोहतक। अपने साथियों पर पंचकूला में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोहतक के एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए मेडिकल मोड़ से लघु सचिवालय तक रोष मार्च किया। पुलिस ने पहले मेडिकल मोड़ पर एक्सटेंशन लेक्चरर्स को रोकने की कोशिश की फिर डी पार्क पर भी रोकने का प्रयास किया लेकिन शिक्षकों ने लघु सचिवालय जाकर ही ज्ञापन देने की बात कही। जिस पर पुलिस के घेरे में एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। जहां पर महामहिम राज्यपाल के नाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुभाषचंद्र को ज्ञापन सौंप कर वे मानसरोवर पार्क पहुंचे। शिक्षकों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि बेटी बेटी चिल्लाने वाली सरकार बेटियों पे पानी व डंडों से हमला न करे। एक्सटेंशन के इस मार्च में सर्व कर्मचारी संघ, एसएफआइ आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]