तारानगर क्षेत्र में गर्मी में नहीं होगी पेयजल कमी : गोयल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 मार्च 2017, 4:58 PM (IST)

जयपुर/चूरू। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेंद्र गोयल ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बताया कि सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि तारानगर क्षेत्र में आने वाली गर्मी में पेयजल की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस संबंध में शून्यकाल के दौरान सदन में उठाए गए मुद्दे पर जवाब देते हुए मंत्री सुरेंद्र गोयल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र तारानगर में कुल 177 ग्राम हैं, इनमें तहसील तारानगर के 110, तहसील राजगढ़ के 48 ग्राम व सरदारशहर तहसील के 19 ग्राम सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र तारानगर के तहसील तारानगर के संपूर्ण 110 ग्राम, तहसील राजगढ़ के 10 ग्राम व सरदारशहर तहसील के 19 ग्राम आपणी योजना से लाभान्वित किए जा चुके हैं। तहसील राजगढ़ के 48 गांवों में से 10 गांवों को आपणी योजना प्रथम चरण द्वारा एवं शेष 38 गांवों को बुंगी राजगढ़ पेयजल परियोजना द्वारा पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चलकोई खीचड़ान, ब्रह्मनगर जिगसानाताल कुंड की ढाणी, साहवा, धिरवासछोटा, ददरेवा, बूचावास, कैलास, आनंदसिंहपुरा में पेयजल समस्या के निराकरण और पाइप लाइन संवर्धन के लिए 174 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। आगामी गर्मी में कहीं कोई पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।



[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]