आगरा में होली का हुड़दंग शुरू

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 मार्च 2017, 11:21 AM (IST)

आगरा। आगरा में होली का हुड़दंग शुरू हो चुका है। पांच मार्च से होलिकाष्टक लग रहे हैं। इस दौरान शुभ कार्य नहीं होंगे। यह आठ दिन तक रहेंगे। 12 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.30 से 8.30 बजे का है। होलाष्टक 5 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च होलिका दहन तक रहेगा। चूंकि 12 मार्च को रात 9 बजे तक ही पूर्णिमा तिथि है, इसलिए 13 मार्च को होली (धुलेण्डी) मनाई जाएगी। होलाष्टक में नौ दिन नवग्रहों की पूजा की जाएगी। वृंदावन में आठ मार्च को रंगभरनी एकादशी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने नगर के सभी प्रवेश मार्गों का जायजा लिया। सात मार्च की शाम को नगर में बाहरी वाहनों का प्रवेश पर पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। नगर की यातायात प्लान वृंदावन पुलिस ने तैयार कर लिया है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]