विधायकों के कोटे से कार्य स्वीकृत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 मार्च 2017, 5:29 PM (IST)

सीकर। जिला कलेक्टर डॉ. के.बी. गुप्ता ने आदेश जारी कर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत विधायकों के कोटे से कार्य स्वीकृत किए हैं। आदेशानुसार खंडेला विधायक बंशीधर के कोटे से 10 लाख 13 हजार रुपए, फतेहपुर विधायक नंद किशोर महरिया के कोटे से एक लाख 50 हजार रुपए, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के कोटे से 5 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से ग्राम पंचायत ढहरकाबास, पुजारी का बास, रोसावा, गोविंदपुरा में वर्षा जल संग्रहण कार्य, नाला निर्माण, पाइप लाइन डालने, विद्यालय में मरम्मत कार्य, कमरा मय बरामदा निर्माण, सिंगल फेस ट्यूबवैल मय विद्युत कनेक्शन के कार्य करवाए जाएंगे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]