रामपुर बुशहर। उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर डा.निपुण जिंदल ने आज फाग मेला के सुचारू आयोजन से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने फाग मेला से सम्बंधित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए 14 से 17 मार्च तक बड़े वाहनों को वजीर बावडी वाले रूट से भेजा जाएगा, जिससे राहगीरों व दवलूओं को असुविधा न हो। उन्होंने विद्युत विभाग, आईपीएच, नगर परिषद, स्वास्थ्य व पुलिस को उनके सम्बंधित कार्य क्षेत्रों से अवगत करवाया, ताकि मेले में आए देवलूओं व स्थानीय जनता को कोई कठिनाई न हो। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की ग्रामीण रूटों पर नियमित बस सेवा उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीणों को मेला स्थल पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मेला स्थल पर उपलब्ध होगी। सफाई व्यवस्था व कचरा-प्रबंधन पर नगर परिषद से सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष दीपक सूद, अतिरिक्त कायभारी बी.आर.नेगी, डी.एस.पी. रामपुर देव कुमार नेगी व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]