करनाल। हरियाणा कांग्रेस में बगावत की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समर्थक विधायकों द्वारा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी को हटाने की मांग के बाद मंगलवार को अशोक तंवर ने भी हुड्डा के समर्थकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने हुड्डा पर सरकार को बचाने और कांग्रेस को कमजोर करने के आरोप लगाए।
तंवर समर्थक कार्यकर्ताओं ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका। बाद में तंवर ने
प्रेस वार्ता में कहा कि 7 मार्च को विधानसभा का घेराव
किया जाएगा। उन्होंने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी को विधानसभा में
सरकार को घेरने के मुद्दों की चर्चा करनी चाहिए। गुरुग्राम में बीस
हजार करोड़ का मामला उठाने की बात की और सभी मुद्दों को विधानसभा पर प्रदर्शन होगा।
अशोक
तंवर को पद से हटाने पर कल चंडीगढ़ में कुलदीप शर्मा और कांग्रेसी विधायकों
द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के सवाल पर तंवर ने कहा की मेरे को हाईकमान ने पद दिया है। मेरी सभी को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी
है। हुड्डा पर मामला दर्ज किसी और की शिकायत पर दर्ज हुआ है। मेरे को चोट
लगी थी हुड्डा पर मामला दर्ज हुआ वह क़ानूनी कार्यवाही है। उसका सामना करना
चाहिए ये लोग कांग्रेस को कमजोर कर रहे है इस बारे हाईकमान से बात करूंगा।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]