कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल करें युवा - डाॅ गर्ग

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 फ़रवरी 2017, 5:12 PM (IST)

भरतपुर। घना रोड पर काली बगीची स्थित योगदान प्रतियोगी संस्थान में रविवार को निशुल्क सेमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डाॅ सुभाष गर्ग, एसीबी के पुलिस अधीक्षक डाॅ रामदेव सिंह, नवनियुक्त आईपीएस धर्मेंद्र कुमार और यू एस शेखावत भी मौजूद रहे। जिन्होंने संस्थान की ओर से 45 स्कूल व्याख्याताओं का चयन होने पर बधाई दी और केंद्र को युवाओं के लिए अच्छा केंद्र बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र की ओर से अभावग्रस्त और गरीब प्रतियोगियों केा निशुल्क शिक्षा दिए जाने की सराहना भी की। साथ ही युवाओं से कड़ी मेहनत कर अपने जीवन में सभी मनचाहे मुकाम हासिल करने पर ध्यान देने की अपील की।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]