बेटी के शव के साथ मिला मां का कंकाल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 फ़रवरी 2017, 1:24 PM (IST)

आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में शनिवार को एक घर से बदबू आने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मां-बेटी का काफी दिनों पुराना शव मिला। अलग-अलग कमरों में मिले मां-बेटी के शव में से मां का शव कंकाल में बदल चुका था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में शनिवार को एक घर से दरुगध आने पर पुलिस मौक पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला। जहां मां-बेटी का शव मिला।

बताते हैं कि अलग-अलग कमरे में मिले मां तथा 55 वर्षीय बेटी बीना के शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहे थे। बेटी का शव जहां सड़ना शुरू हो गया था, मां का शव कंकाल में बदल गया है। इससे आशंका जताई जा रही है की बेटी ने मां की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करने की जगह उसे घर में रखा हुआ था। वह मां के शव के साथ रह रही थी। लेकिन उसकी भी मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि कई माह से मां को घर के बाहर निकलते नहीं देखा गया था। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आईएएनएस

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]