डीजे के साथ कावड़ निकालने को हुआ विवाद

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 फ़रवरी 2017, 11:23 AM (IST)

जनपद सम्भल कोतवाली इलाके के ग्राम हाफ़िज़पुर में डी जे के साथ कावड़ निकालने को हुआ विवाद हो गया। जिसमें की दो पक्ष आमने-सामने आ गये और हालात तनाव पूर्ण होने कि वजह से ग्राम में कुछ कुछ जगहों पर पथराव हो गया। सूचना मिलते ही मुरादाबाद व अन्य जिलों की फोर्से मौके पर पहुँच गयी और दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया। एसपी सम्भल का कहना है की सुप्रीम कोर्ट क़े अनुसार डीजे दूसरे पक्ष में जब चलाने को माना है तो डीजे नहीं चलेगा और इसमें दोनों पक्षों जिसने भी माहौल खराब करने के कार्य किये है उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
हम आपको बता दें कि जनपद सम्भल के ग्राम हाफ़िज़पुर में पिछले कई सालों से डीजे की परंपरा को मनाई है क्यूँकि यहां दूसरे पक्षों का दबदबा हैं इसलिये माहौल को सही रखने के लिये यहां डी जे के साथ काबड़ नहीं निकाली जाती हैं । यहीं इस बार हुआ कि काबरिए डीजे के साथ कावड़ निकालने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने माना किया तो कावड़िए नहीं माने इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गये और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही तुरंत कोतवाली पोलिस सहित जनपद के आलाधिकरी मौके पर पहुँच गये ।

[ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

तनाव की स्थिति को देखते हुए मुरादाबाद सहित आसपास के इलाकों की पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और एसपी सम्भल ने तनाव के हालात को सुधारते हुये काबड़ियों को शांतिपूर्ण निकाला और कहा की इसमें दोनों पक्षों में जिसने भी माहौल खराब करने के कार्य किये है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]