व्हाइट हाउस में पत्रकारों का डिनर, ट्रंप नहीं होंगे शामिल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 फ़रवरी 2017, 10:20 AM (IST)

वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स असोसिएशन) के वार्षिक रात्रिभोज में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं होंगे। ट्रंप का यह फैसला सालों से चली आ रही उस परंपरा के विपरीत है, जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति इस समारोह में शिरकत करते है।
ट्रंप ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि वह इस साल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स असोसिएशन के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कृपया हर किसी को मेरी शुभकामनाएं दें। पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया को देश का असली शत्रु बताया है। इस रात्रिभोज को वाशिंगटन डीसी का सबसे उच्चस्तरीय कार्यक्रम माना जाता है। पारंपरिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति और हॉलीवुड की चर्चित हस्तियां इस समारोह में शिरकत करती हैं। पहली बार इस समारोह का आयोजन वर्ष 1920 में किया गया था।

[ प्रेमी के कर दिए 16 टुकड़े, काटे और एेसे छिपाया...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

इस साल यह रात्रिभोज 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। एक दिन पहले ही द न्यूयार्क टाइम्स, सीएनएन और बीबीसी समेत कई बड़े खबरिया समूहों को व्हाइट हाउस के एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। इस अभूतपूर्व कदम के कारण ट्रंप प्रशासन और मीडिया के संबंधों में चल रहा तनाव और अधिक बढ़ गया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]