जुनियर्स ने दी सीनियर्स को विदाई, की उज्जवल भविष्य की कामना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 फ़रवरी 2017, 7:42 PM (IST)

करनाल। बडागांव के हरियाणा मार्डन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शनिवार को बच्चों की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने-अपने सीनियर्स को विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, गिद्दा और एकल नृत्य डांस आदि प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने कविता, भाषण व लघु नाटिका से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। स्कूल प्रिंसिपल नरेंद्र कौर और सविता सिंगला ने बच्चों को अच्छी शिक्षा पाकर उज्जवल भविष्य बनाने का संदेश दिया। मुख्य अध्यापिका हरदेवी ने कहा कि शिक्षित बेटी ही दो परिवारों को शिक्षित कर अपने मां बाप का नाम रोशन कर सकती है। स्कूल के प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता और बच्चों को स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों में भी रूचि लेनी चाहिए। इस अवसर पर कृष्णा, पुष्पा, उषा, रितू, वंदना, रेणू, पूनम, सरबजीत कौर, दलबीर, रजत, अल्का, पूर्ण सिंह, भगतराम, हरज्ञान सिंह और राजेश गिल भी मौजूद रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]