मोहम्मद अली के बेटे को एयरपोर्ट पर रोका, पूछा क्या तुम मुसलमान हो

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 फ़रवरी 2017, 4:02 PM (IST)

वाशिंगटन। जाने-माने मुक्केबाज मोहम्मद अली के बेटे को फ्लोरिडा हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए दो घंटे तक रोककर रखा गया। वह जमैका से लौट रहे थे। उन्हें इसलिए रोका गया क्योंकि उनका नाम अरबी भाषा जैसा लग रहा था। उन्हें इमिग्रेशन अफसरों ने कुछ घंटों के लिए हिरासत में ले लिया था। अली के परिवार के अनुसार, अधिकार बार-बार पूछ रहे थे कि उन्हें ये नाम कहां से मिला। क्या आप मुसलमान हैं। ज्ञातव्य है कि ट्रंप प्रशासन के नए आदेशों के बाद यूएस आने वाले लोगों को लेकर एयरपोटर््स पर सख्ती बढा दी गई है।

[ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

मोहम्मद अली जूनियर के दोस्त और वकील क्रिस मानसीनी ने लुइसविले कूरियर जर्नल को बताया कि 44 वर्षीय मोहम्मद अली जूनियर का जन्म फिलाडेल्फिया में हुआ। मोहम्मद अली जूनियर के पास अमेरिकी पासपोर्ट है। अली जूनियर अपनी मां खलीला कमाचो-अली के साथ यात्रा कर रहे थे। मानसीनी ने अखबार को बताया कि उन दोनों को फोर्ट लॉडेरडेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए सात फरवरी को रोका गया क्योंकि उनके नाम सुनने में अरबी भाषा की तरह लग रहे थे। हालांकि कमाचो-अली को उस समय छोड दिया गया जब उन्होंने अपने पति मोहम्मद अली के साथ अपनी तस्वीर दिखाई। मानसीनी ने बताया कि अली जूनियर के पास हालांकि ऐसी कोई तस्वीर नहीं थी और उनके साथ करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे लगातार यह सवाल पूछा गया कि उन्हें अपना नाम कहां से मिला है और क्या वह मुस्लिम हैं। क्रिस मैकिनी ने बताया कि अली फैमिली इस मामले को फेडरल कोर्ट में ले जाएगी। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि और कितने लोगों को जूनियर अली की तरह ट्रीट किया गया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]