अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह जब भी टीवी कार्यक्रम ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ की पटकाथा पढ़ती हैं, घबरा जाती हैं।
टीवी
चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में कृतिका ने
एक बयान में कहा, ‘‘जब मैं शूटिंग करती हूं तब कोई समस्या नहीं होती, लेकिन
जब पटकथा पढ़ती हूं तो इसके हिंदी और उर्दू के कठिन शब्दों को देखकर घबरा
जाती हूं।
[# जानिए क्यों गुस्से से लाल हो गई कॉमेडियन भारती..]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इसे पढऩे में मुझे समस्या होती है, जिसके कारण मैं इसे रिहर्स करने के लिए अलग से समय निकालती हूं।’’
[# Pics: कपिल to भारती के पास हैं ये गाड़ियां]
इसके लिए उन्होंने अपने फोन में हिंदी अनुवादक एप डाउनलोड किया है, जिससे शब्दों को समझने में आसानी होती है।