फतेहाबाद। हिसार रोड पर शटरिंग की दुकान से ठगी कर 20 हजार की नकदी निकालने का
अनोखा मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस की ओर से पीडित की शिकायत लेकर
मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीडित दुकानदार ने बताया कि सुबह एक युवक
ने उससे कहा कि उसे इंटरलोक टाइल व सीमेंट आदि चाहिए। दुकानदार ने उसे समान
दिखया जिसके बाद युवक ने सीमेंट के पैसे दुकानदासर को दे दिए। जिसके बाद
युवक की ओर से कहा गया कि उसे टाईल भी लेनी हे लेकिन जो सामान है वचो जैन
आश्रम मे जाना है और वो जैन धर्म को मानता है। तो कमीज आदि उतारकर हाथ धोकर
इसका बिल बनाए। बजरंग दास के अनुसार जैसे ही उसने कमीज उतारकर कर मेज पर
रखी और हाथ धोने बाहर लगे वाटर कूलर पर गया तो युवक ने उसकी कमीज की जेब से
20 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया।
इस घटना की कुछ विडियो फुटेज
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी केमरे कैद हो गई हैं पिडित दुकानदार की ओर से
मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस की ओर से मामले मे जल्द कारवाई
करने की बात कही जा रही है। इस मामले मे शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
[# गुरूग्राम में बना हरियाणा का पहला चाइल्ड पुलिस स्टेशन]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]