लखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो ने सोमवार को सुल्तानपुर की रैली में पीएम मोदी को
उनके ही भाषण पर तीखा जवाब दिया है। पीएम मोदी ने सोमवार को ही उरई की रैली
में कहा था कि बीएसपी का नाम बदलकर बहनजी संपत्ति पार्टी हो गया है। पीएम मोदी के बीएसपी को "बहनजी संपत्ति पार्टी" बताए जाने पर मायावती ने
नरेंद्र दामोदर दास मोदी का मतलब-"ही इज निगेटिव दलित मैन" बताया।
मायावती ने कहा,न ही मैंने शादी की और न ही संपत्ति बनाई है। उन्होंने कहा
कि पीएम मोदी जुमलेबाजी करना भूल जाएंगे। पीएम मोदी के नाम का आशय ही दलित
विरोधी शख्सियत से है। पीएम नहीं जानते कि बीएसपी पार्टी बाद में है, एक
आंदोलन पहले है। मैंने शादी नहीं की और पूरी जिंदगी अल्पसंख्यकों और दलितों
के विकास में लगा दी।
[# ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मायावती ने कहा कि आज पीएम मोदी, बीएसपी और बीएसपी की सर्वोच्च नेता के
बारे में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे थे, इससे पता चलता है कि पीएम कितने
दुखी हैं। उन्होंने कहा कि दलित की बेटी हेलीकॉप्टर में घूमे इनको अच्छा
नहीं लगता। इनकी मंशा इतनी थी कि नोटबंदी इलेक्शन से पहले कर दो बीएसपी
कंगाल हो जाएगी।
उ
[# आगरा में हरेक 16 घंटे में एक तलाक]
रई की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बसपा पार्टी कहां से कहां पहुंच गई।
जब 8 नवंबर को जब मैंने टीवी पर आकर कहा कि जिन बडे-बडे लोगों ने गरीबों को
लूटा है, वही हजार और 500 के नोट गरीबों को लौटाने होंगे। जब मैंने
नोटबंदी की और सपा और बसपा जो एक-दूसरे के घोर विरोधी हैं, एक साथ मिलकर
नोटबंदी का विरोध करने लगे।
[# प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है कुबेर का खजाना, पढ़कर रह जाएंगे हैरान]