मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज सदर बाजार की है। यहां मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था। तीन बजे के आसपास तीन-चार लड़के मतदान केन्द्र लूटने के उद्देश्य से आए। उन्होंने आते ही तमंचे निकाले और फायरिंग शुरू कर दी। धांय-धांय की आवाज सुनकर वोटिंग के लिए लाइन में लगे वोटर घबरा गए। अनहोनी की आशंका से वे मतदान केन्द्र से बाहर आ गए। मतदान टोलियां भी दहशत में आ गईं
फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर तैनात अर्धसैनिक बलों के जवान हरकत में आए। वे मतदान केन्द्र के अंदर थे। फायरिंग मतदान केन्द्र के बाहर से हुई थी। उन्होंने जब तक हथियार घुमाए, तब तक फायरिंग करने वाले लड़के भागने में कामयाब हो गए। इस घटनाक्रम के बीच मतदान रुक गया। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच भी कुछ लोग हथियार के साथ मतदान केन्द्र तक कैसे आ गए।
[# ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जानकारों का कहना है कि लड़के बूथ लूटने के उद्देश्य से आए थे, लेकिन केन्द्रीय बलों की तैनाती के कारण कमरो के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं पड़ी। इसलिए बाहर से ही फायरिंग करके दहशत फैलाई। मौके से कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं।[# यूपी चुनाव: राकेशधर का सियासी खेल जारी, मां के खिलाफ बेटा लड़ेगा चुनाव]