आजाद ने साधा निशाना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 फ़रवरी 2017, 9:01 PM (IST)

प्रतापगढ़ में चुनावी सरगर्मी लोगो के सर चढ़ के बोल रहा है। नेता भी कोई कोरकसर नही छोडना चाहता । प्रतापगढ़ दौरे आये कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद के निशाने पर भाजपा रही। गुलाम नबी आजाद ने कहा की मोदी और अमित शाह के पास कोई काम नही सिर्फ वादे करते फिरते है प्रधानमंत्री।साथ ही प्रधानमंत्री पर चुटकी लेते हुए बोला की जिस गोद में मोदी बैठते है उसे ही खा जाते।साथ ही उन्होंने कहा की दो चरणों के चुनाव में सप -कांग्रेस गठबंधन की आधी है। प्रदेश में हमारा किसी से मुकाबला नही है। भारी बहुमत से प्रदेश में चुनाव जीत रहे है।
गुलामनबी आजाद रामपुरखास विधानसभा के रानीगंज कैथोला बाजार में आयोजित जनसभा में शिरकत की साथ ही रामपुरखास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना को भारी बहुमत से पुंन विजयी बनाने से अपील की। साथ ही इस जनसभास में कांग्रेस महासाचिव दिग्विजय सिंह,राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी शामिल हुए। कांग्रेसियों ने इनका भव्य स्वागत किया।

[# चुनाव आयोग के नियम ने खोल दी प्रत्याशी की किस्मत, पढ़िये मजेदार वाक्या]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]