करनाल। शहर के नॉन हुडा क्षेत्रों में अब किसी भी व्यक्ति को मकान या आवास नम्बर
पूछने की जरूरत नहीं पडेगी। नगर निगम अब ऐसे क्षेत्रों में, रैट्रो
रिफलैक्टिव टेप से बने नम्बरों के साईनेज़ बोर्ड लगवा रहा है। इसकी शुरूआत
आज से ही स्थानीय मॉडल टाउन से हो गई है।
निगम
आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने इस संबंध में बताया कि मॉडल टाउन, राम नगर,
प्रेम नगर ओर ऐसे ही अन्य विकसित क्षेत्रों में किसी का मकान नम्बर ढूंढने
के लिए बड़ी मषक्त करनी पड़ती है, समय की बर्बादी अलग से होती है, लेकिन अब
इस समस्या से निजात पा ली है। नए साईनिज़ बोर्ड की एक खासियत यह भी है कि
रात के अंधेरे में भी इन पर लगी रिफलैक्टिव टेप नम्बरों को दर्षा देगी और
आदमी आसानी से अपने गतंव्य पर पहुंच जाएगा। उन्होने
बताया कि निगम ने साईनेज़ बोर्डों को विगब्योर इंडस्टरी से टैण्डर के
जरिये बनवाया है तथा प्रत्येक की कीमत 3230 रूपये दी गई है। मॉडल टाउन के
लिए एक सौ की संख्या में मकान नम्बरों के साईनेज़ बोर्ड बनवाए गए है, जिन
पर निगम ने 3 लाख 20 हजार रूपये की राषि खर्च की है। जमीन में गाढ़ कर
फिक्स किए जाने वाले साईनेज़ बोर्ड स्टेनलैस स्टील से निर्मित हैं और
इंडीकेटर वाले हिस्से में लगी लोहे की षीट भी अति मजबूत है। प्रत्येक की
उंचाई साढे 4 फुट रखी गई है।
आयुक्त
ने बताया कि निगम की म्यूनिसिपल इंजीनियर मोनिक षर्मा ने इस तरह के
साईनेज़ बोर्ड बनवाने का आइडिया लेकर पूरे मॉडल टाउन क्षेत्र के मकान
नम्बरों का सर्वे किया। इस कार्य में एम.ई. को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और सभी
मकानों के नम्बरों की सूची तैयार करने के बाद साईनेज़ बोर्ड बनवाने की
प्रकिया षुरू करवाई। देखने में सुंदर और चमकीले नए साईनेज़ बोर्ड, हुडा
सैक्टरों में लगे मकान नम्बर इंडीकेटरों से क्वालिटी में कहीं ज्यादा अच्छे
हैं, जो लम्बे समय तक खराब नहीं होंगे। आयुक्त ने यह भी बताया कि इसके पष्चात राम नगर क्षेत्र में मकान नम्बरों के लिए नए साइनेज़ बोर्ड लगाए जाएंगे।
[# देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]