सर्वर डाउन होने से पोस मशीन बंद, नहीं मिल रहा राशन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017, 2:07 PM (IST)

कोटा। रसद विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को राशन के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन पोस मशीन में लगातार आ रही खराबी का खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक सप्ताह से लोगों की परेशानी के बावजूद रसद विभाग ध्यान नहीं दे रहा।

विज्ञान नगर इलाके के संजय गांधी नगर में लोग रोजना राशन की दुकान के बाहर घंटो लाइनों में खड़े रहते हैं। इसके बाद भी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पोश मशीन में एंट्री किए बिना राशन नहीं मिल रहा और डीलर सर्वर डाउन होने की बात कहते हुए जिला कलेक्टर से शिकायत करने की बात कहता है।

[# ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

ऐसे में लोग अपने घरों का काम काज छोडक़र राशन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

आगे तस्वीरों में देखें...

[# यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

[# इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]