कानपुर। जनपद में चुनावी जनसभा में आए पूर्व जनरल व विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि जनता हमारे लिए सर्वोपरि है। जनता की भावना व उनके विकास ही हमारा नैतिक कर्तव्य है।
बड़ा चौराहे पर जनसभा के दौरान कहा, मैं यहां जनता से पार्टी प्रत्याशी सलिल विश्नोई के समर्थन में वोट मांगने आया हूं। 19 फरवरी को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से उनकी व पार्टी की जीत में भागीदर बने। इसके साथ ही उन्होंने आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में रोड शो किया।
मीडिया द्वारा कश्मीर घाटी में जवानों के शहीद होने की घटनाओं व पत्थर फेंके जाने के सवाल पर बोले, यह जगह व समय इस सवाल का जवाब देने के लिए उचित नहीं है। मैं केवल यहां पर चुनाव प्रचार के लिए आया हूं। जब में वर्दी पहनूंगा, तब इस सवाल का जवाब दूंगा।
[# इस विधानसभा में मात्र 18 वोट से हुई थी जीत-हार ]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]