उप्र चुनाव: जनता को लुभाने के लिए क्या क्या नहीं कर रहे हैं प्रत्याशी?

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 फ़रवरी 2017, 12:37 PM (IST)

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अपर्णा यादव कैंट स्थित सेंट थॉमस वैस्लियन चर्च पहुंची। जहां उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस मौके पर चर्च के इंचार्ज पादरी अरुण सिंह ने अपर्णा यादव के लिए जीत की दुआ की। इस मौके पर पादरी अरुण ने सभी ईसाई समाज के लोगों से अपर्णा यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



चर्च के बाद अपर्णा यादव का वहां मौजूद लोगों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस के बाद अपर्णा यादव ने भी जीत के बाद ईसाई समुदाय के लिए बहुत कुछ करने का वादा करने की बात कही। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद रहे। इसके बाद अपर्णा एक मजार पर गई उससे पहले गुरूद्वारे पर।

[@ जेल से निकलते ही पूर्व मंत्रीजी को टिकट, पढ़िये हंडिया विधानसभा की दिलचस्प कहानी]


साफ बात है कि प्रत्याशी जनता के आर्शीवाद के साथ ही ऊपर वाले का आर्शीवाद चाहता है। भले ही पूरे साल या फिर अपने पांच सालों के दौरान इन जगहों पर न जाए।

लेकिन चुनावी माहौल में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कोई मौका नहीं चूक रहे हैं।

[@ UP ELECTION: चुनावी घमासान में निजी रिश्ते दांव पर]