युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 फ़रवरी 2017, 9:14 PM (IST)

बूंदी। देवपुरा क्षेत्र के नीमच आई हॉस्पिटल के सामने खाली पड़े भूखंड में सिलोर निवासी शंकर माली का शव मिलने के मामले में बूंदी निवासी विष्णु नायक, कलाम, लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उस दिन शंकर को ज्यादा शराब पिलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू से गर्दन काट हत्या कर दी तथा उसके पास से 20 हजार रुपए, मोबाइल व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। वे मौज मस्ती के लिए रुपए जुटाना चाहते थे। पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या के बाद भी शंकर का मोबाइल काम में लिया जा रहा था। मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

[@ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]