मोदी का अखिलेश से सवाल,तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 फ़रवरी 2017, 3:06 PM (IST)

बदायूं। यूपी के बदायूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक रैली में संबोधन के दौरान सत्तारूढ और बसपा पर जमकर हमले किए। उन्होंने बदायूं तो वीआईपी है, क्योंकि यह तो मुलायम, मायावती का कार्यक्षेत्र हैं। बदायूं को दिग्गज नेताओं का साथ मिल है, लेकिन वीआईपी जिला होने के बावजूद पिछड़ा हुआ है। बदायूं का नाम 100 पिछड़े हुए जिलों में है। सबसे बुरे जिले में से एक जिला बदायूं हो गया है। बदायूं की जनता ने जिसे अपना आशीर्वाद दिया, उसने इस जिले का क्या हाल बना दिया।
मोदी ने कहा कि 2009 में मुझे आपके दर्शन करने का मौका मिला था। यदि मैं 2014 में आया होता तो शायद आपने अफना परिणाम बदल दिया होता। काशी और यूपी के आशीर्वाद से मैं प्रधानमंत्री और केंद्र में स्थिर सरकार बनी। यह सरकार गरीब, वंचित, शोषित के लिए काम करेगी। पीएम मोदी ने 2014 में न आने पर लोगों से माफी मांगी।

उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि एक टीवी शो में अखिलेश जी ने लोगों से सवाल पूछा कि क्या अच्छे दिन आ गये हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि उत्तर प्रदेश में पांच साल से राज कर रहे हो, पहले तुम बताओ कि तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया। इस प्रदेश की बदहाली के लिये सपा और बसपा जिम्मेदार हैं, उनसे हिसाब मांगने का वक्त आ गया है।

[@ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]



आजादी के 70 साल बाद भी 18 गांव ऐसे थे, जहां आज भी बिजली नहीं थी। आजाद भारत में यह सबसे बड़ा कलंक था। मैंने कहा, 1000 दिनों के भीतर बिजली पहुंचानी है, यह काम पूरा हो गया। अकेले यूपी में 1500 गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं थी। मोदी ने कहा कि 2014 में बदायूं से मेरा सांसद नहीं जीता, लेकिन बदायूं के लोग मेरे थे। मायावती, मुलायम को जहां पहुंचना था वहां पहुंच गए, लेकिन आजादी के बाद भी यहां बिजली नहीं पहुंच पाई। पीएम मोदी ने कहा कि बदायूं की जनता ने बीजेपी का एमपी नहीं बनाया लेकिन इसके बावजूद 500 गांवों में बिजली पहुंचाई। उन्होंने कहा कि यह मोदी है जिसने गांवों में बिजली पहुंचा दी, वर्ना अभी तक नहीं पहुंचती।
अखिलेश बोलते हैं कि काम बोलता है, जबकि बच्चा-बच्चा बोलता है कि अखिलेश का काम नहीं, कारनामे बोलते हैं। यहां अखिलेश के चहेते विधायक हैं, उन्होंने अपनी पार्टी पर आरोप लगाया कि अवैध खनन, बिजली में भ्रष्टाचार करते हैं। मैं कल्पना करता हूं कि जब मुलायम सिंह यादव ने सुना होगा कि सपा के ही नेता सपा के एमएलए के खिलाफ इतने गंभीर आरोप लगाते हैं। तो उन्होंने कहा होता कि बच्चा है, गलती कर देता है तो क्या फांसी लगती है क्या। वहीं, अगर यही सवाल अखिलेश से पूछा जाता तो वो बोलते कि ऐसे सवाल क्यों पूछते हो, क्या तुम्हारे शहर में भ्रष्टाचार हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के समय अखिलेश सरकार बसपा पर हमला करती थी लेकिन जब सत्ता में आए तो ऐसे अफसरों को नोएडा में बिठाया जो भ्रष्टाचार करते थे। कोर्ट ने उन्हें सजा दी। उन्होंने कहा कि इनको पता चल गया है कि कालेधन और भ्रष्टाचार की मेरी लड़ाई है, वह इनको अपने फेरे में लेकर रहेगी।

[@ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार गरीबों के लिए बनी है। जनता ईश्वर का रूप होती है। आज यूपी में शहर हो या गांव, दिन हो या रात हो, सुबह हो या शाम हो, क्या कभी कोई बहन बेटी अकेली घर से निकल सकती है क्या? अगर बेटी देर से गई है तो मां बाप चिंता करते हैं। भाईयों को दौडऩा पड़ता है। अखिलेश आप किसी से गले मिलें, मुझे दिक्कत नहीं है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एक दिन टीवी देखा तो पाया कि अखिलेश ने लोगों से सवाल पूछा कि अच्छे दिन आ गए क्या? मैं कहता हूं कि यूपी में पांच साल से तुम राज करते हो, अगर जनता कहती है कि नहीं तो उसके लिए जिम्मेदार सपा है।
उन्होंने कहा कि आज एमएलसी के तीन सीटों के नतीजे आए। तीनों को बीजेपी ने जीता है। यदि अगर ये सीटें हम हार जाते तो ब्रेकिंग न्यूज चलती। ये खबरें चलती कि मोदी का जादू खत्म हो गया है। गोरखपुर, कानपुर, बरेली में बीजेपी को जीत मिली है। इसके लिए यूपी की जनता को बधाई। जनता ने संकेत दे दिया है कि आंधी कितनी तेज है।

[@ यूपी चुनाव: राकेशधर का सियासी खेल जारी, मां के खिलाफ बेटा लड़ेगा चुनाव]