ट्रंप का शी जिनपिंग को पहला फोन,कहा- वन चाइना पॉलिसी का आदर करते हैं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017, 12:18 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की। फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने शी से कहा कि वे चीन की वन चाइना पॉलिसी का आदर करते हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने गुरुवार को शी जिनपिंग से फोन पर बात की।

व्हाइट हाउस का कहना है कि फोन पर ट्रंप ने शी जिनपिंग से कहा कि वे चीन की वन चाइना पॉलिसी का आदर करते हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच अन्य कई मुद्दों पर भी बातचीत हुई। ट्रंप के इस फोन को दोनों देशों के बीच बढ रहे तनाव को कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों देशों के नेताओं के बीच दोस्ताना लहजे में बात हुई। बातचीत में दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे के देश आने का न्योता भी दिया। ज्ञातव्य है कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को एक पत्र भी लिखा था। इस पत्र में ट्रंप ने चीन के साथ रचनात्मक संबंधों की बात कही थी।


[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने इस बात की पुष्टि की थी कि ट्रंप ने जिंगपिंग को पत्र लिखा था। साथ ही चीन के विदेश विभाग के प्रवक्ता लू कांग ने भी कहा था कि जिनपिंग को ट्रंप का लेटर मिला है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की है। ट्रंप ने पिछले दिनों पीएम मोदी को भी फोन किया था।

[@ UP ELECTION: बेटा, बेटी व बहू के सहारे राजनैतिक विरासत बचाने की चुनौती]