यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी क‌िया घोषणा पत्र, पढ़ें क्या-क्या किए वादे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 फ़रवरी 2017, 2:34 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव 2017 के लिए बुधवार को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कई लोक लुभावन वादे किए हैं। कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, शीला दीक्षित, राजीव शुक्ला, अशोक गहलोत और प्रमोद तिवारी जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में ये घोषणा पत्र जारी किया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस यह चुनाव सपा के साथ गठबंधन करके लड़ रही है। आइए नजर डालते हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र के कुछ मुख्य बिंदुओं पर...
महिलाओं को अपनी बेटी की शादी के लिए पचास हजार से लेकर एक लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी।सरकार बनने पर महिलाओं को पंचायत में पचास प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।किसानों का बिजली बिल आधा किया जाएगा।9 से 12 वीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त में साईकिल दी जाएगी।फूड सिक्योरिटी बिल पर काम होगा साथ ही शुगर मिलों को बेहतर स्थिति में लाने का प्रयास किया जाएगा।राज्य को सांप्रदायिक और बांटने वाली ताकतों से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा साथ ही प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बनाया जाएगा।

[@ इस विधानसभा में मात्र 18 वोट से हुई थी जीत-हार ]


इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि घोषणापत्र में किसान व व्यापारियों से लेकर हर वर्ग को फायदा पहुंचेगा। बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी ने यूपी यात्रा के दौरान जमीनी स्तर की समस्याओं को जाना उन्ही समस्याओं को ध्यान में रखकर घोषणापत्र बनाया गया है।

[@ खास खबर EXCLUSIVE: क्या है मुलायम का गेम प्लान]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]