इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार तडक़े रिक्टर
पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। पाकिस्तान के
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ
की रिपोर्ट के अनुसार, यह तेज झटके तुरबत व पसनी और ग्वादर के तटीय
क्षेत्रों सहित पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के विभिन्न
क्षेत्रों में तडक़े 3.03 बजे महसूस किए गए।
निगरानी केंद्र ने बताया कि भूकंप का उपरिकेंद्र मछली पकडऩे के बंदरगाह पसनी से 23 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]
स्थानीय
‘ऊर्दू टीवी’ के अनुसार, भूकंप के डर के कारण लोग अत्यधिक ठंड के बावजूद
अपने घरों से बाहर निकल कर खुले स्थानों पर आ गए। भूकंप से अभी तक किसी के
हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।
(आईएएनएस)
[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]