गाजियाबाद में मायावती ने की रैली, सपा-कांग्रेस सहित बीजेपी पर बोला हमला

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017, 5:41 PM (IST)

गाजियाबाद। मतदान की तारिखें नज़दीक आने के साथ ही यूपी का चुनावी पारा चढने लगा है। गाज़ियाबाद की एक रैली में बसपा प्रमुख मायावती ने मौजूदा सपा सरकार के साथ कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने सपा पर सूबे में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूट और विकास के नाम पर लोगो की आंखों में धुल झोंकने का आरोप लगाया।

मायावती ने इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया। मायावती ने कहा कि जनता में बीजेपी के पौने तीन साल और सपा के 5 साल को देखा है लेकिन इस दौरान हुआ क्या? नोटबंदी से पलायन, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार। समूचे यूपी में लूट, खसोट, दंगे और दलित मासूमों पर अत्याचार हुआ है।
मायावती ने सपा कांग्रेस के गठबंधन को जहां मौकापरस्ती बताया वहीं बीजेपी को आरक्षण और दलितों का दुश्मन बताया।

[@ जेल से निकलते ही पूर्व मंत्रीजी को टिकट, पढ़िये हंडिया विधानसभा की दिलचस्प कहानी]


साथ ही बसपा सुप्रीमो ने अपने मैनिफेस्टो के वादे गिनाते हुए कहा कि इस बार बसपा बहुमत से सरकार बनाएगी।

[@ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]