जौनपुर। मकान के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार दोपहर 11 हजार वोल्ट
के तार के छू जाने से काम कर रहा मजदूर गम्भीर रुप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे राजकीय
पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने सामान्य उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय
रेफर कर दिया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के डिहिया गजइनपुर गांव निवासी
सत्य नारायण पाण्डेय के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें काम कर रहा 25 वर्षीय
सतेन्द्र यादव पुत्र जयसिंह निवासी मुजाबिरगढ़ा बिहार मकान की छत पर काम कर रहा था।
सतेन्द्र सामने से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आ गया। चिकित्सकों के मुताबिक
मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]