रन फॉर वोट का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 फ़रवरी 2017, 11:51 AM (IST)

हाथरस। हाथरस में उदासीन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रन फॉर वोट का आयोजन हुआ। जिसमें अधिकारी, छात्रों ,महिलाओं के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक भी दौड़े। पुलिस लाइन से शुरू हुई यह दौड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज जाकर खत्म हुई। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि उदासीन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।

[@ EXCLUSIVE: बीजेपी को मुस्लिमों से परहेज क्यों !]

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी, उप- जिलाधिकारी जिला सूचना अधिकारी सहित तमाम लोगों ने अपील की कि वह 11 फरवरी को अपना वोट जरूर डाले।

[@ जेल से निकलते ही पूर्व मंत्रीजी को टिकट, पढ़िये हंडिया विधानसभा की दिलचस्प कहानी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]