नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली बुधवार को चौथा आम बजट पेश कर दिया है। अब वह बजट प्रस्तावों के बारे में ट्विटर पर लोगों के सवालों का जवाब देंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि मैं 2017-18 का बजट बुधवार को पेश करूंगा। बजट के बाद मुझे आपके सवालों का जवाब देकर खुशी होगी। आप मुझे सवाल सीधा भेज सकते हैं। सवाल पूछने के लिए ट्विटर पर ‘हैशटैग माइ क्वेस्चन टू एफएम’ पर भेजे जा सकते हैं।
[@ इस विधानसभा में मात्र 18 वोट से हुई थी जीत-हार ]
सरकार
ने इस साल केंद्रीय बजट करीब एक महीने पहले पेश करने का निर्णय किया गया
है। अब तक इसे फरवरी के अंतिम दिन पेश किया जाता रहा है। गौरतलब है कि इस
बार रेल बजट का आम बजट में विलय कर दिया गया है।