अरूण जेटली का कल पंजाब का दौरा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 जनवरी 2017, 09:29 AM (IST)

चंडीगढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में एक रैली को संबोधित करने जा रहे है। आपको बता दें कि पंजाब में चार फरवरी से विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। राज्य बीजेपी सचिव विनीत जोशी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पीएम मोदी रविवार को फरीदकोट जिला के कोटकपुरा में अकाली-बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस बीच, वित्त मंत्री अरूण जेटली भी चुनाव प्रचार के लिए कल पंजाब का दौरा करेंगे।

[@ Punjab Election-चुनावी रण में नहीं पार्टियों को महिलाओं पर भरोसा]

विनीत जोशी ने कहा कि अपने एक दिवसीय दौरे में जेटली होशियारपुर, फगवाड़ा और राजा सांसी में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी भी कल लुधियाना और जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी।

[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]