PM मोदी ने लाला लाजपत राय को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 जनवरी 2017, 11:30 AM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाला लाजपत राय को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि उनकी निडरता, सत्यनिष्ठा और अन्याय के खिलाफ लड़ाई की भावना सम्मानीय है। पंजाब केसरी के नाम से मशहूर राय ‘लाल बाल पाल’ की तिकड़ी में शामिल थे।

[@ मढ़ी में इको फ्रेंडली मार्किट, गुलाबा में पिकनिक स्पॉट]

वह बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को हुआ था और 17 नवंबर, 1928 को उनका निधन हो गया था।

[@ मुख्यमंत्री राजे बोलीं- JLF सिर्फ फेस्टिवल नहीं, यह तो ‘जंगल की आग’]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]