संभल।समाजवादी के गढ़ कहे जाने बाला गुन्नौर इन दिनों राजनीती का अखाड़ा बना हुआ है समाजवादी पार्टी के ही नेता अपनी ही पार्टी के मौजूदा विधायक व् प्रत्याशी राम खिलाडी सिंह यादव के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे थे, पर रात ही रात में इन नेताओं के सूर बदल गए और फिर से एक बार विधायक राम खिलाडी साथ नज़र आए।
हम आपको बता दें की सपा पार्टी के पूर्व विधायक ऋषि पाल यादव व् मंत्री प्रदीप यादव ने राम खिलाड़ी सिंह यादव को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया था पर रात ही रात नज़ार बदल गया जब सपा प्रत्याशी राम खिलाडी अपना नामांकन करवाने आये तो सपा से बागी हुए ऋषि पाल यादव व विधायक से खासा खफा चल रहे प्रदीप यादव राम खिलाड़ी सिंह के साथ नज़र आए ।
[@ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]
अब यह कह पाना मुश्किल इन नेताओं के आपस में हाथ मिले है या फिर दिल भी मिले है, पर एक बात साफ़ है कि सपा दामन छोड़ कर गए बीजेपी उम्मीदबार अजीत कुमार उर्फ राजू यादव इस बार सपा को गुन्नौर विधानसभा से पटखनी दे सकते है, इस बात को लेकर विधायक समर्थकों में हड़कंप है
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
अब देखना होगा की आखिर सपा के गढ़ पर किसका राज होगा सपा का या फिर बीजेपी का।
[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]