Punjab Election- ये आप की नहीं बाहरी लोगों की पार्टी है-कैप्टन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 जनवरी 2017, 1:48 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को शाहकोट में आयोजित चुनावी रैली में एक बार अकाली व आप पार्टी पर हमला बोला। सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी आप की नहीं बाहरी लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बाहरी को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बरगाड़ी में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी में अकाली सरकार का हाथ। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही बरगाड़ी मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही बादल सरकार में हुए भ्रष्टाचार की भी जांच कराई जाएगी। सिंह ने कहा कि बादल सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पंजाब से उद्योग अन्य राज्यों में जा रहा है।

[@ Punjab election : चुनाव आयोग डाल-डाल, प्रत्याशी पात-पात]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]