बटाला में नाराज कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे सांसद बाजवा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 जनवरी 2017, 11:27 PM (IST)

गुरदासपुर। बटाला में कांग्रस पार्टी के उम्मीदवार अश्वनी सेखड़ी के ख़िलाफ़ खड़े हुए कांग्रेसी स्थानिक नेताओ को मनाने के लिए आज देर शाम पहुंचे राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा । यहां कुछ दिन पहले स्थानिक नेताओ ने पहले अश्वनी सेखड़ी के भाई और अपना पंजाब पार्टी के उम्मीदवार इंदर सेख़री की मदद करने का एलान किया था । अब उन नेताओ ने अशवनी सेखड़ी के हक़ में खुल कर प्रचार करने का एलान किया है।
जैसे की पंजाब में चुनावी जंग चल रही और लगभग पंजाब में कांग्रेस पार्टी के नेता अलग अलग तौर पर बंट चुके है। आज कांग्रेस पार्टी के लिए यहाँ उनकी विरोधी पार्टीयो के उम्मीदवार राजनीतिक दुश्मन है वहीँ अपने भी बड़ी मुश्बित बने हुए है । कुछ ऐसा ही हालात विधान सभा हल्का बटाला में है कांग्रेसी उम्मीदवार अश्वनी सेखड़ी के खुद के भाई इंदर सेखड़ी अपना पंजाब पार्टी के उमीदवार के तौर पर चुनावी जंग में है और वहीँ कुछ दिन पहले एक बड़ा कांग्रेस पार्टी का धड़ा जिनमें पूर्व म्यूनिसिपल कौंसिलर और स्थानिक नेता कांग्रसी उमीदवार से नाराज थे। उन्होंने इंदर सेखड़ी की मदद करने का एलान किया था आज उन नाराज नेताओ को मानाने के लिए राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा बटाला पहुंचे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा की अब जो दूरियां थी वह ख़तम हो चुकी है और अब सब मिलकर कांग्रेसी उम्मीदवार अश्वनी सेखड़ी को जिताएंगे।
वहीँ उधर कांग्रेसी उम्मीदवार अश्वनी सेखड़ी ने यहाँ सांसद प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से करवाये गए इस समझौते पर उनका धन्यवाद किया। अश्वनी सेखड़ी ने दावा किया की अब इन नेताओ के मदद करने के एलान के बाद वह बड़ी गिनती की वोट के साथ जीत हासिल करेंगे। इसके साथ ही पूर्व म्यूनिसिपल कौंसिलर पवन कुमार का भी कहना था की वह आज इस मीटिंग से पहले खुल कर अशवनी सेखड़ी के विरोध में खड़े थे लेकिन अब वह पूरी तरह से उनका समर्थन करेंगे और अशवनी सेखड़ी के हक़ में प्रचार कर उन्हें जीत दिलाएंगे।

[@ Punjab election- राजनीती में रिश्तों के कोई मायने नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]