जनरल जेजे सिंह को स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने से रोका

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 जनवरी 2017, 4:34 PM (IST)

पटियाला। पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार वोटरों को लुभाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में आज पटियाला से अकाली दल भाजपा के उम्मीदवार जरनल जे जे सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह ठीकरीवाले के प्रतिमा पर फूल माला चढाने पहुंचे तो ठीकरीवाला के नाती ने मौके पर पहुँच उनको रोक दिया जिससे दोनों में काफी कहा-सुनी हुयी।

[@ दुष्कर्म में पंजाब नंबर वन, अपहरण में बढोतरी, ड्रग्स का कारोबार, गैंगस्टरों के हमलों ने खोली पुलिस की पोल]

ठीकरीवाला के नाती कैप्टन अमरजीत सिंह जेजी का कहना है कि उनके नाना सेवा सिंह ठीकरीवाला एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिनकी आड़ में आज अकाली दल के उम्मीदवार लोगों से वोट मांग रहे हैं जोकि शहीदों की बेअदबी है। उनके दिल में प्यार होता तो वे पहले भी यहां आ सकते थे लेकिन अब वे उन्हें फूल माला चढाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने ऐसे व्यक्ति को टिकेट देकर गलती की है।

[@ आज भी पंक्चर लगा रहे हैं देवमान के पिता, चाहते है बेटा विधायक बने]

दूसरी तरफ जरनल जे जे सिंह का मानना है कि वे पब्लिक प्लेस पर लगी सेवा सिंह ठीकरीवाला की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण करने पहुंचे हैं उन्हें रोकने वाले ये कौन होते हैं। जे जे सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे। साथ ही कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह ठीकरीवाला अपनी रियासत के प्रजामंडल के अध्यक्ष रहे हैं जिन्होंने ने राजा महाराजाओं को खदेड़ा था इस लिए अब वे भी पटियाला की जनता से अपील करते हैं कि पटियाला के कांग्रेसी उमीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराकर यहाँ से खदेड़ें।

[@ Punjab election 2017- नशे के खिलाफ लड़ाई में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]