बलवंत तक्षक
चंडीगढ़। मोहाली जिले में 10 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन और रोपड़ बस स्टैंड से 11 किलो चरस के पकड़े जाने से पंजाब में युवा वर्ग के नशे की जकड़ में होने का मुद्दा आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर गर्म हो सकता है। अभी तक पंजाब में पकड़ी गई हेरोइन व चरस की यह सबसे बड़ी खेप है। नशे के खिलाफ मुहिम छेडऩे का इन दिनों सभी पार्टियां लोगों से वादा कर रही हैं। अकाली दल ने उन विधायकों के टिकट काटे हैं, जिन पर किसी भी तरह के नशे के धंधे में शमूलियत के आरोप लगे हैं, लेकिन आप पार्टी इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया को घेरने की कोशिश कर रही है।
हालांकि, मजीठिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व कुछ अन्य पार्टी नेताओं पर अदालत में मानहानि का केस किया हुआ है, लेकिन फिर भी केजरीवाल अपनी सभाओं में इस मसले को जोर-शोर से उठाते रहे हैं। पंजाब में युवा वर्ग बड़ी तादाद में नशे की गिरफ्त में है, इससे कोई इंकार नहीं कर सकता, लेकिन अकाली दल इसे मानने को तैयार नहीं है। पंजाब में नशाखोरी पर आधारित ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म बनी थी और इसके प्रदर्शन को लेकर काफी बवंडर मचा था। हालांकि, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं, इस तरह के आरोपों को पंजाब को देश में बदनाम करने की साजिश करार देते रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope