ये क्या, अपने बारे में ऋतिक ने खोला बड़ा राज...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जनवरी 2017, 3:17 PM (IST)

फिल्म काबिल की रिलीज की तैयारी में जुटे अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा है कि वह थोड़े अंधविश्वासी हैं। ऋतिक ने टेलीविजन शो यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2 पर कहा, मैं पूरी तरह अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन थोड़ा-बहुत हूं, क्योंकि मैं कुछ ऐसे काम करता हूं, जो अंधविश्वास जैसा होता है, लेकिन बहुत ही मामूली रूप में।
उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए जब भी मैं फ्लाइट लेता हूं तो मेरे परिवार की परंपरा रही है कि मेरी दादी मुझे दही-चीनी खिलाती थी। भले ही अब मैं इसे ज्यादा नहीं मानता, लेकिन अगर मैं घर से निकलने से पहले जब दही-चीनी नहीं खा पाता तो मैं सोचता हूं कि आज मैंने दही नहीं खाई है, इसलिए आज मेरे साथ कुछ बुरा हो सकता है। उन्होंने कहा, तो इस तरह मैं थोड़ा अंधविश्वासी हूं, क्योंकि मैं बचपन से यह करता आ रहा हूं।

[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

ऋतिक की काबिल की सह-कलाकार यामी गौतम ने कहा कि वह बिल्कुल अंधविश्वासी नहीं हैं। यामी ने कहा, मैं बिल्कुल अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन मैं सोचती हूं कि जब तक कुछ तय नहीं हो जाता मैं किसी को नहीं बताऊंगी।

[@ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]

[@ भारत का सबसे बड़ा सेल अमेज़न पे !! अपने पसंद के सामान पर पाए 70% तक का डिस्काउंट और साथ में पाए 15% अधिक कैशबैक अपने बैंक अकाउंट में]

जैसे काबिल के बारे मैं मैंने अपने करीबी दोस्तों तक को नहीं बताया।संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित काबिल 25 जनवरी को रिलीज होगी। यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2 का प्रसारण टेलीविजन चैनल जूम पर होता है।

-आईएएनएस

[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]