सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 जनवरी 2017, 12:55 PM (IST)

सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड के इसरौली ग्राम पंचायत से कुड़वार-भंडरा जाने वाली सड़क जीर्ण-शीर्ण हो चली है। एक किमी लंबी इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। इसौली गांव के चंद्रभान कोरी, सुरेंद्र, राम अचल, मनीराम, सुरेश आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उक्त मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों को अंदेशा है कि सड़क पर हो रहे गड्‌ढों के चलते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिसकी समय रहते मरम्मत कराई जानी चाहिए।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]