सीकर। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से शहरवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर में आए दिन लगने वाला जाम अब आम होता जा रहा है। घंटों लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कस्बे में एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की व्यवस्था नहीं है। श्रीमाधोपुर की ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे हो गई। कस्बे में आए दिन गोपीनाथ मंदिर, मुख्य बस स्टेण्ड, अस्पताल चौराहे, स्टेशन रोड के पास दिन में घंटों तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। शहर में सबसे अधिक जाम सरकारी अस्पताल के सामने लगता हैं। अस्पताल के सामने कई लोग अवैध रूप से मुख्य सडक़ के बीच में बिना किसी रोक टोक के वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं। गुरुवार को सरकारी अस्पताल के सामने करीब एक घंटे तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई। थानाधिकारी राजेन्द्र रावत भी जाम में फंस गए। अचानक लगे जाम के बाद थानाधिकारी ने गाड़ी से नीचे उतर कर जाम खुलवाया।
[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]