सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू, केजरी बोले, हाथ धो पीछे पड़े हैं

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जनवरी 2017, 11:03 PM (IST)

नई दिल्ली। सीबीआई ने दिल्ली के डेप्यूटी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इसके खिलाफ सिसोदिया ने अपनी ट्विटर अकाउंट पर गुस्सा भी जताता है।

जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया के खिलाफ टॉक टु केजरीवाल में गड़बड़ी के आरोप में सीबीआई जांच शुरू हुई है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट पर गुस्सा निकलाते हुए लिखा है कि स्वागत है मोदी जी! आइए मैदान में। कल सुबह आपकी सीबीआई का अपने घर और दफ्तर में इंतज़ार करूंगा। देखते हैं कितना ज़ोर है आपके बाजुए कातिल में।

सोशल मीडिया पर हुए इस शो में आर्थिक रूप से गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच शुरू करने की बात की पुष्टि की है। सत्येंद्र जैन के खिलाफ उनकी बेटी को मोहल्ला क्लिनिक में अडवाइजर बनाने के मामले में जांच शुरू हुई है।

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेप्यूटी सीएम मनीष पर सीबीआई जांच की खबर ट्वीट कर कहा कि मोदी जी पगला गए हैं। हाथ धो कर पीछे पड़े हुए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार 4 जनवरी को शुंगलू कमिटी के आधार पर 7 मामले सीबीआई के पास आए हैं, जिनके आधार पर यह जांच शुरू की गई है। इसमें एक केस मनीष सिसोदिया के खिलाफ है।

[@ फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं]