जयपुर । ग्रामीण क्षेत्र के खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल पर जयपुर महाखेल कबड्डी का आयोजन 29 जनवरी से होने जा रहा है। शाहपुरा के मनोहपुर में इस महाखेल कबड्डी का उदघाटन मैच होगा। इस मैच में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र की हर पंचायत की टीम हिस्सा लेगी। केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि 8 विधानसभा क्षेत्रों के 64 खेल मैदानों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 512 टीमें हिस्सा ले रही है। इस प्रतियोगिता का समापन 11 फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जबकि उप विेजेता टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
[@ EXCLUSIVE: डिंपल यादव को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी]
वहीं इस कबड्डी प्रतियोगिता के संयोजक विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि इस महाखेल कबड्डी का उद्देश्य खेलों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि स्टार स्पोर्ट्स भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी दे रहा है, और विजेता टीम को प्रो कबड़्डी लीग में खेलने का मौका मिलेगा।